1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. ‘बिहार के लोग 500 का टिकट लेकर आते हैं और 5 लाख का इलाज करवाकर चले जाते हैं’: अरविंद केजरीवाल

‘बिहार के लोग 500 का टिकट लेकर आते हैं और 5 लाख का इलाज करवाकर चले जाते हैं’: अरविंद केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2019 12:27 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 12:27 pm IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा होने से उनको खुशी मिलती है क्योंकि वे हमारे ही देश के लोग है, लेकिन दिल्ली की अपनी क्षमता है

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : AGENCY

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बिहार से लोग 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख रुपए का इलाज करवाकर वापस चले जाते हैं, इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा होने से उनको खुशी मिलती है क्योंकि वे हमारे ही देश के लोग है, लेकिन दिल्ली की अपनी क्षमता है, दिल्ली कैसे पूरे देश की सेवा कर सकती है? अरविंद केजरीवाल ने यह बयान रविवार को दिया है।

अरविंद केजरीवाल के बयान पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दूसरे राज्यों के लोगों के प्रति अरविंद केजरीवाल का घृणा का भाव निकलकर सामने आया है। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां बहुत बड़े-बड़े अस्पताल है और 5 लाख रुपए के इलाज की व्यवस्था मोदी सरकार ने दी हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के लोग सिर्फ दिल्ली ही नहीं मुंबई और बेंगलुरु में भी इलाज कराते हैं, उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल उनके साथ व्यक्तिगत शत्रुता निकाल रहे हैं और दिल्ली की जनता उनको इसका जवाब देगी। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होने दिल्ली में एक बॉर्डर के अस्पताल का सर्वे कराया था और पाया कि वहां पर 80 प्रतिशत मरीज बाहर के राज्यों के मिले। मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस बयान को लेकर उनके ऊपर निशाना साधा जा रहा है। 

हालांकि खुद अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे तो उन्हें भी अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली से  बाहर जाना पड़ा था, अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक में बेंगलुरू जाकर अपना इलाज करवाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024