1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. BJP को केजरीवाल की चुनौती, कहा- CM उम्मीदवार घोषित करो, उससे बहस के लिए तैयार

BJP को केजरीवाल की चुनौती, कहा- CM उम्मीदवार घोषित करो, उससे बहस के लिए तैयार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 04, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 03:54 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को सीएम उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'भाजपा अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे। जनता चाहती है कि दोनों पार्टियों के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में बहस हो। मैं तैयार हूं।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को सीएम उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'भाजपा अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे। जनता चाहती है कि दोनों पार्टियों के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में बहस हो। मैं तैयार हूं।' उन्होंने कहा कि 'जनतंत्र में जरूरी है, बहस। यह जरूरी है कि इसके ऊपर बहस हो कि वह क्या वादे कर रहे हैं और हम क्या वादे कर रहे हैं। जनता को प्रश्न करने का मौका मिले।'

केजरीवाल ने कहा कि 'मैं आज भाजपा से कहना चाहता हूं कि दिल्ली के लोग ये चाहते हैं कि भाजपा अपना सीएम कैंडिडेट डिक्लेयर करे और उस सीएम कैंडिडेट के साथ मैं बहस करने के लिए तैयार हूं।' उन्होंने कहा कि 'बहस किसी भी जगह पर हो सकती है, जहां वह चाहें उस जगह पर हो सकती है। बहस में दो एंकर हो सकते हैं। एक उनकी पसंद का एंकर हो और एक हमारी पसंद का एंकर हो। सारी जनता के सामने होना चाहिए।'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'जनता ये जानना चाहती है कि उनका (भाजपा) सीएम फेस कौन है। अमित शाह जी कह रहे हैं कि तुम हमको वोट दे दो फिर सीएम मैं तय करूंगा सीएम किसी बनाना है। जनतंत्र में सीएम जनता तय करती है। जनतंत्र में अमित शाह जी तय नहीं कर सकते कि सीएम कौन होगा।' उन्होंने कहा कि 'जनता को सीएम चुनने का अधिकार होना चाहिए कि उन्हें कौनसा सीएम उम्मीदवार पसंद है।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'अगर कोई चेहरा (सीएम पद का) नहीं है तो इसका मतलब है कि भाजपा को दिया हुआ एक-एक वोट बेकार हो जाएगा। जनता कह रही है कि मान लो हमने आपको (भाजपा) को वोट दे दिया और आपने कल किसी अनपढ़-गंवार को सीएम बना दिया तो? जनता के साथ तो धोखा हो जाएगा।' उन्होंने कहा 'हम कल (बुधवार) एक बजे तक का समय देते हैं। तब तक वह सीएम फेस अनाउंस कर देते हैं तो मैं उससे बहस के लिए तैयार हूं।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024