नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से महज 5 दिन पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के करावल नगर से उम्मीदवार नाथूराम कश्यप आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। नाथुराम कश्यप ने आप नेता संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Related Stories
बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जबकि भाजपा ने सिर्फ तीन सीटें हासिल की थीं और कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी।
गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी।