1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ता न जलाएं पटाखे: अरविंद केजरीवाल

जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ता न जलाएं पटाखे: अरविंद केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2020 09:27 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 09:27 pm IST

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद जीत का जश्न मनाने की तैयारियां हो रही हैं लेकिन केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से पटाखे न जलाने को कहा है क्योंकि इससे प्रदूषण होता है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Delhi CM Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का जश्न मनाने के दौरान पटाखे न जलाने की नसीहत दी है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद जीत का जश्न मनाने की तैयारियां हो रही हैं लेकिन केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से पटाखे न जलाने को कहा है क्योंकि इससे प्रदूषण होता है। आईटीओ पर स्थित पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां और नमकीन मंगाए गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को भारी मतों से जीत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024