1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. पीएम मोदी के बचाव में आए अरविंद केजरीवाल, पाकिस्तान के मंत्री को दिया करारा जवाब

पीएम मोदी के बचाव में आए अरविंद केजरीवाल, पाकिस्तान के मंत्री को दिया करारा जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 01:52 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान के विवादित मंत्री फवाद हुसैन के ट्वीट के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी का बचाव किया है

Arvind Kejriwal supports PM Modi after Pak Minister Fawad Hussain tweet on Delhi Election- India TV Hindi
Arvind Kejriwal supports PM Modi after Pak Minister Fawad Hussain tweet on Delhi Election

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान के विवादित मंत्री फवाद हुसैन के ट्वीट के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी का बचाव किया है और कहा है कि दिल्ली का चुनाव देश का आंतरिक मामला है और हमे आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजक का हस्तक्षेप इसमें बर्दास्त नहीं। फवाद हुसैन ने दिल्ली की जनता से दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को हराने को लेकर ट्वीट किया था। 

फवाद हुसैन ने अपने ट्वीट में भारत की जनता से नरेंद्र मोदी को हराने की अपील की थी और कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी पर एक और राज्य के हारने का दबाव है, फवाद हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी पर नागरिकता कानून और अर्थव्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए थे। 

फवाद हुसैन के ट्वीट के जबाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट पर लिखा, ''नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री है। मेरे भी प्रधानमंत्री है। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं। पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024