1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi vidhan sabha chunav Results: बादली विधानसभा सीट से आप के आजेश यादव 29123 वोटों से जीते

Delhi vidhan sabha chunav Results: बादली विधानसभा सीट से आप के आजेश यादव 29123 वोटों से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:39 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 06:07 pm IST

Delhi Election Results 2020: बादली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आजेश यादव ने 29123 वोटों से जीत अपने नाम दर्ज कर ली है।

Badli Constituency Election Result- India TV Hindi
Badli Constituency Election Result

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ रहे हैं। बादली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार आजेश यादव ने 29123 वोटों से जीत अपने नाम दर्ज कर ली है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप प्रत्याशी अजेश यादव की जीत हुई थी।

बादली विधानसभा सीट नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में बादली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को 72 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को 27459 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 21187 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बादली विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी अजेश यादव की जीत हुई थी और उन्हें कुल 72795 वोट मिले थे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को हराया था जिन्हें 37419 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024