1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi vidhan sabha chunav Results: आप के इमरान हुसैन ने फ‍िर दर्ज की जीत, भाजपा को 36172 वोटों से हराया

Delhi vidhan sabha chunav Results: आप के इमरान हुसैन ने फ‍िर दर्ज की जीत, भाजपा को 36172 वोटों से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:09 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 05:12 pm IST

Delhi vidhan sabha chunav Results: आप के इमरान हुसैन ने फ‍िर दर्ज की जीत, भाजपा को 36172 वोटों से हराया

Ballimaran constituency election result, Lata Sodhi, Imran Hussain, Haroon Yusuf- India TV Hindi
Ballimaran constituency election results Live | India TV

नई दिल्ली। बल्‍लीमारान विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक इमरान हुसैन ने एक बार फ‍िर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। इमरान हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी की लता सोढ़ी को 36,172 वोटों से हराया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में भी इमरान हुसैन ने 33877 वोटों से इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक बल्‍लीमारान विधानसभा सीट पर कुल 101532 वोट पड़े, जिसमें से आप के इमरान हुसैन को 65612 (64.65 प्रतिशत) वोट मिले। भाजपा की लता सोढ़ी को 29472 (29.03 प्रतिशत) वोट मिले। तीसरे स्‍थान पर कांग्रेस रही। इसके उम्‍मीदवार हारून यूसुफ को यहां कंवल 4802 (4.73 प्रतिशत) वोट ही मिले।

Delhi vidhan sabha chunav Results: आप के इमरान हुसैन ने फ‍िर दर्ज की जीत, भाजपा को 36172 वोटों से हर
Delhi vidhan sabha chunav Results: आप के इमरान हुसैन ने फ‍िर दर्ज की जीत, भाजपा को 36172 वोटों से हराया

2019 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो बल्लीमारान विधानसभा में कांग्रेस बाकी दोनों प्रमुख पार्टियों के मुकाबले आगे थी। यहां कांग्रेस को 49036 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी पर 33723 लोगों ने भरोसा जताया था। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को सिर्फ 8306 लोगों ने अपने वोट के काबिल समझा था। वैसे बता दें कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था और चांदनी चौक लोकसभा सीट से डॉक्टर हर्षवर्धन सांसद चुने गए थे। बल्लीमारान विधानसभा सीट इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

2015 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो उस समय आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन चुनावों में इमरान हुसैन को 57118 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के श्याम लाल मोरवाल ने 23241 वोटों पर कब्जा जमाया था। उन चुनावों में कांग्रेस के हारून युसूफ की हालत काफी पतली थी और उन्हें सिर्फ 13205 वोट ही मिल पाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024