1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Burari vidhan sabha chunav Results: बुराड़ी विधानसभा सीट से AAP के उम्मीदवार संजीव झा जीते

Burari vidhan sabha chunav Results: बुराड़ी विधानसभा सीट से AAP के उम्मीदवार संजीव झा जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 07:50 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 06:28 pm IST

Delhi Election Results 2020: बुराड़ी सीट पर आप के नेता संजीव झा ने जीत हासिल कर ली है। 

Burari constituency election result- India TV Hindi
Burari constituency election result Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ रहे हैं। बुराड़ी सीट पर आप के नेता संजीव झा ने जीत हासिल कर ली है। विधानसभा सीट पर बुराड़ी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार,आप के संजीव झा और कांग्रेस के प्रमोद त्यागी को मुकाबले में माना जा रहे थे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजीव झा की जीत हुई थी। यहां पर कड़ा मुकाबला आम आदमी पार्टी और जेडीयू के बीच देखने को मिल सकता है।

दिल्‍ली विधानसभा का गठन पहली बार 7 मार्च, 1952 को हुआ था। उस समय इसके सदस्‍यों की संख्‍या 48 थी। हालांकि 1956 में राज्‍य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसाओं के क्रियान्‍वयन के बाद इसे केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया और मंत्रिपरिषद को खत्‍म कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा की जगह दिल्‍ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल ने ले ली। आखिरकार 1991 में काउंसिल की जगह दिल्‍ली विधानसभा ने ले ली।

पिछले विधानसभा चुनाव (2015) में यहां आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने विजय हासिल की थी। संजीव झा को यहां 124724 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के गोपाल झा को कुल 56,774 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 6,750 वोट मिले थे। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में AAP को 67 सीटें हासिल हुईं थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही नसीब हुईं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

हालांकि बाबरपुर विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा को बंपर बढ़त मिली थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बाबरपुर में भाजपा को 131770 वोट मिले थे। कांग्रेस को 28759 वोट मिले थे जबकि आम आदमी पार्टी को 37626 वोट हासिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024