1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. टिकट नहीं मिलने पर AAP छोड़ने वाले कमांडो सुरेंद्र को इस पार्टी ने दिया टिकट

टिकट नहीं मिलने पर AAP छोड़ने वाले कमांडो सुरेंद्र को इस पार्टी ने दिया टिकट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 06:52 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 08:04 pm IST

आम आदमी पार्टी के टिकट पर दो बार दिल्ली कैंट से विधायक रहे कमांडो सुरेंद्र को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

Commando Surender Singh- India TV Hindi
Commando Surender Singh Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के टिकट पर दो बार दिल्ली कैंट से विधायक रहे कमांडो सुरेंद्र को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। कमांडो सुरेंद्र को इस बार आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे कमांडो सुरेंद्र ने आज अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भेज दिया। इसके बाद आज शाम एनसीपी की ओर से जारी सात उम्मीदवारों की लिस्ट में कमांडो सुरेंद्र को दिल्ली कैंट से टिकट देने का ऐलान किया।

टिकट ना मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ आज, मैं बहुत दुखी हूं.

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।’’ आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024