1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली: क्या जरूरत पड़ी तो परिणाम के बाद AAP के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस?

दिल्ली: क्या जरूरत पड़ी तो परिणाम के बाद AAP के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 07:50 pm IST

दिल्ली चुनाव के मतदान के बाद सभी एग्जिट पोल्स ने राजधानी में एकबार फिर अरविंद केजरीवाल की सरकार का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल्स में कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह नाकार दिया गया है।

Sonia Priyanka- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के मतदान के बाद सभी एग्जिट पोल्स ने राजधानी में एकबार फिर अरविंद केजरीवाल की सरकार का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल्स में कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह नाकार दिया गया है। रविवार को जब दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "पहले चुनाव परिणाम आने दो। व्यक्तिगत तौर पर, मैं इसके खिलाफ हूं। मैं ये सोच भी नहीं सकता की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल दोबारा सरकार बनाएं। गठबंधन का तो कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।"

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा कि एग्जिट पोल के अनुमान पर उन्हें भरोसा नहीं है, क्योंकि अनुमान कई बार गलत साबित हो चुका है। इसके विपरीत नतीजे आएंगे। चोपड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हुए थे। इस बार दिल्ली में भी ऐसा ही होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि 11 फरवरी को नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने IANS से बातचीत में कहा, "मुझे यकीन है कि दिल्ली के लोग हमें अच्छे परिणाम देंगे। मैं जिन क्षेत्रों में गया, वहां मुझे और पार्टी को लोगों का बहुत प्यार मिला, इसलिए पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि अलग तरह के नतीजे आने वाले हैं। उन्होंने कहा, "मैं पार्टी हाईकमान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। मेरी जितनी काबिलीयत थी, उतना मैंने किया। चुनाव के दौरान मैंने 18 से 20 घंटे काम किया। सभी कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर काम किया।"

इनपुट- ANI/IANS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024