1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस के पास केजरीवाल का 'विकल्प' नहीं, किया सरेंडर?

दिल्ली चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस के पास केजरीवाल का 'विकल्प' नहीं, किया सरेंडर?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 11:37 am IST,  Updated : Jan 21, 2020 11:37 am IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना पर्चा भरेंगे। केजरीवाल को कल नॉमिनेशन करना था लेकिन रोड शो की वजह से वो लेट हो गए जिस वजह से वो कल नामांकन नहीं कर पाए थे। इस बीच अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से बीजेपी ने अंतिम समय में सुनील यादव को तो कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है।

दिल्ली चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस के पास केजरीवाल का 'विकल्प' नहीं, किया सरेंडर?- India TV Hindi
दिल्ली चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस के पास केजरीवाल का 'विकल्प' नहीं, किया सरेंडर?

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना पर्चा भरेंगे। केजरीवाल को कल नॉमिनेशन करना था लेकिन रोड शो की वजह से वो लेट हो गए जिस वजह से वो कल नामांकन नहीं कर पाए थे। इस बीच अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से बीजेपी ने अंतिम समय में सुनील यादव को तो कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है। ये सभी उम्मीदवार भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मॉडल टाउन सीट से बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा भी आज पर्चा भरेंगे।

Related Stories

माना जा रहा था कि दोनों पार्टियां केजरीवाल को घेरने के लिए कोई सरप्राइज दे सकती हैं, लेकिन यहां अपेक्षाकृत कमजोर उम्मीदवार उतारा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी की लिस्ट पर तंज भी कसा है और कहा कि भगवा दल ने पहले ही समर्पण कर दिया है। सुनील यादव दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वो बीजेपी के युवा चेहरा हैं। वहीं रोमेश सभरवाल ने एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत की है और लगभग 40 साल से कांग्रेस के साथ हैं।

बीजेपी अब तक 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। सोमवार देर रात बीजेपी ने 10 और उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की। इस लिस्ट पर सौरभ भारद्वाज ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, 'बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट देखते हुए और सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार को देखकर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया है।

बता दें कि केजरीवाल ने 2013 में नई दिल्ली सीट पर शीला को हराकर ही राजनीति में धमाकेदार अंदाज में अपनी पारी शुरू की थी। 2015 के चुनाव में केजरीवाल ने कांग्रेस की कद्दावर नेता किरण वालिया को बड़े अंतर से हराया था। माना जा रहा था कि बीजेपी और कांग्रेस इस सीट पर किसी कद्दावर उम्मीदवार को टिकट दे सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कुमार विश्वास से लेकर सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी तक के नाम संभावित उम्मीदवारों के तौर पर चर्चा में थे। वहीं, कांग्रेस पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटी लतिका को उतारने पर विचार कर रही थी, लेकिन दोनों दलों ने अपेक्षाकृत कमजोर उम्मीदवार को यहां से उतारा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024