1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी के पद से मुक्त होना चाहते हैं पीसी चाको, सोनिया गांधी से की गुजारिश: सूत्र

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी के पद से मुक्त होना चाहते हैं पीसी चाको, सोनिया गांधी से की गुजारिश: सूत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 02:46 pm IST

कांग्रेस नेता पीसी चाको ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से खुद के दिल्ली प्रभारी पद से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है।

Congress leader PC Chacko has requested Sonia Gandhi to relieve him of Delhi unit incharge post - India TV Hindi
Congress leader PC Chacko has requested Sonia Gandhi to relieve him of Delhi unit incharge post | PTI File

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पीसी चाको ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से खुद के दिल्ली प्रभारी पद से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी का अनुरोध चौंकाने वाला है क्योंकि अगले कुछ ही महीनों के बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। चाको का ध्यान दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों पर भी है और उन्होंने चुनाव लड़े सभी उम्मीदवारों से जोर देकर कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 2 होर्डिंग NSUI उम्मीदवारों के पक्ष में जरूर लगाएं।

लोकसभा में पार्टी का था खराब प्रदर्शन

आपको बता दें कि बीते लोकसभा चुनावों में दिल्ली की तत्कालीन अध्यक्ष शीला दीक्षित और चाको के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद की खबरें आती रहती थीं। इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा था, और पार्टी को 7 में से एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई थी। हालांकि चाको के इस फैसले को लोकसभा चुनवों के प्रदर्शन से शायद ही लेना-देना हो क्योंकि उसमें अब लगभग 3 महीने का वक्त बीत चुका है। वजह चाहे जो भी हो, चाको का यूं अचानक प्रभारी पद छोड़ने की गुजारिश से कांग्रेस को झटका लग सकता है।


DUSU चुनावों के लिए चाको ने बनाई रणनीति
आपको बता दें कि चाको इस समय दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनावों पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव लड़े उम्मीदवारों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में NSUI उम्मीदवारों के कम से कम 6-6 होर्डिंग लगाएं और लोकसभा चुनाव लड़े उम्मीदवार 10-10 होर्डिंग। चाको ने कहा कि पिछले 16 सालों में NSUI ने डूसू को 10 अध्यक्ष दिए हैं और कांग्रेस पार्टी इस परंपरा को इन DUSU चुनावों में भी जारी रखेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024