1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. AAP नेता संजय सिंह का दावा- हमारे संपर्क में हैं भाजपा के तीनों CM उम्मीदवार

AAP नेता संजय सिंह का दावा- हमारे संपर्क में हैं भाजपा के तीनों CM उम्मीदवार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2019 04:16 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 04:16 pm IST

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। सिंह ने आज कहा कि भाजपा के तीन मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं और तीनों हमारे संपर्क में हैं।

sanjay singh- India TV Hindi
sanjay singh

नई दिल्ली: दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे पार्टियों में बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। सिंह ने आज कहा कि भाजपा के तीन मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं और तीनों हमारे संपर्क में हैं। जिसको भी घोषित किया, बाकी दो हमारी मदद करेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी नकली एजेंडे पर काम करती है। आर्थिक मंदी से निपटने पर बात न हो, इसलिए नाम बदलने जैसे नकली मुद्दे बीजेपी उठाती है। बीजेपी को काम बदलने की जरूरत है, नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी नेता मुख्यमंत्री बनने की होड़ में जनता के काम से भटक गए हैं। उन्होंने अपील की कि बीजेपी मुख्यमंत्री की लड़ाई के चक्कर में झगड़ा बंद करे।

बता दें कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कयासों का दौर जारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान ही दिल्ली में भी चुनाव होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक चुनाव तय समय पर ही होगा। अगले साल जनवरी के पहले हफ्ते में समरी रिविजन किया जाएगा।

पिछली बार विधानसभा चुनाव 7 फरवरी, 2015 को हुए थे। 10 फरवरी को नतीजे आए थे। 70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 सीटें जीती थी। बीजेपी को 3 सीटें मिली थी। कांग्रेस एक भी सीट जीत नहीं पाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024