1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Chunav Manch 2020: इंडिया टीवी के चुनाव मंच में आज होंगे दिल्ली के ये धुरंधर, रखेंगे बेबाक राय

Delhi Chunav Manch 2020: इंडिया टीवी के चुनाव मंच में आज होंगे दिल्ली के ये धुरंधर, रखेंगे बेबाक राय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2020 10:29 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 11:47 am IST

आज दिनभर इंडिया टीवी पर चुनाव मंच कार्यक्रम प्रसारित होगा जिसमें दिल्ली की राजनीति से जुड़े तमाम दिग्गज राजनेता भाग लेंगे।

Chunav Manch- India TV Hindi
Chunav Manch

दिल्ली चुनाव की गहमा—गहमी चरम पर है। दिल्ली देश की राजधानी भी है इसलिए यहां के चुनावों पर ​देश भर की निगाह है। यही कारण है कि दिल्ली की कुर्सी पर काबिज होना सभी पार्टियों के नाक का सवाल है। इस बार दिल्ली में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है? इस सवाल का सही जवाब तो 11 फरवरी के दिन ही मिलेगा। लेकिन चुनाव नतीजों से पहले इंडिया टीवी का कार्यक्रम चुनाव मंच में यह बताने में मददगार होगा कि दिल्ली में किसकी हवा चल रही है। आज दिनभर इंडिया टीवी पर चुनाव मंच कार्यक्रम प्रसारित होगा जिसमें दिल्ली की राजनीति से जुड़े तमाम दिग्गज राजनेता भाग लेंगे। 

आज जिन नेताओं से आप रूबरू होने जा रहे हैं उसमें सबसे पहला नाम दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी का है। वे चुनाव मंच के पहले मेहमान होंगे। इसके बाद कितने वोटों की गारंटी शीर्षक वाली एक पैनल चर्चा में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, आप सांसद संजय सिंह और कांग्रेस से कृष्णा तीरथ भाग लेंगी। इसके बाद कैसे बीते पांच साल शीर्षक वाले साक्षात्कार में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया अपनी सरकार की उप्लब्धियों के बारे में बताएंगे। 

इसके बाद 2020 का कर्म युद्ध शीर्षक की पैनल चर्चा में भाजपा के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस के राशिद अल्वी और तसलीम रहमानी के बीच भिडंत होगी। वहीं इसके ठीक बाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद नागरिकता का भ्रमसंकट पर चर्चा करेंगे। इसके बाद कैसी दिल्ली चाहिए नामक चर्चा में डॉ.हर्ष महाजन, अमोद कांत, रीना ढाका चर्चा में शामिल होंगी। प्रकाश जावड़ेकर किसकी बनेगी सरकार विषय पर अपने विचार रखेंगे। वहीं भाजपा की शिवानी सिंह चौहान बताएंगी शाहीन बाग किसका दिमाग?

कार्यक्रम के अगले भाग में संबित पात्रा, राघव चढ्ढा और राजीव त्यागी मुफ्त में कितने वोट विषय पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दिल्ली की तीन महिला नेताओं की टक्कर होगी। इसमें शाजिया इल्मी, आतिशी मारलेना और रागिनी नायक दिलली में डर लगता है विषय पर चर्चा में शामिल होंगी। 

वहीं किसकी बनेगी सरकार? विषय पर आरपी सिंह, जैस्मिन शाह अमृता धवन और एमएस सिरसा बहस करेंगे। वहीं हाल में अपने बयानों से चर्चा में दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा खुल्लमखुल्ला हिंदू मुसलमान शीर्षक पर सीधे सवालों का जवाब देंगे। वहीं शाम को दिल्ली के दबंग कौन? विषय पर गौरव भाटिया और अभय दुबे चर्चा करेंगे। दिन की आखिरी पैनल चर्चा विजय गोयल गोपाल राय और सुभाष चोपड़ा के बीच होगी। कार्यक्रम की समाप्ति इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर रजत शर्मा के साथ आप की अदालत के साथ होगी। यहां मेहमान होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024