1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर AAP, BJP की हार पर ये बोले सांसद प्रवेश वर्मा और गौतम गंभीर

प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर AAP, BJP की हार पर ये बोले सांसद प्रवेश वर्मा और गौतम गंभीर

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2020 02:32 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 02:32 pm IST

राजधानी दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। रुझानों से ये स्पष्ट है कि सूबे में आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एकबार फिर से सरकार बनाएगी। 

AAP Wins- India TV Hindi
An Aam Aadmi Party worker, dressed as party chief Arvind Kejriwal, celebrates along with others the party's success in the Delhi Assembly polls Image Source : PTI

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। रुझानों से ये स्पष्ट है कि सूबे में आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एकबार फिर से सरकार बनाएगी। रुझानों में भाजपा को 10 से 12 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। भाजपा नेता गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम दिल्ली चुनाव परिणाम स्वीर करते हैं और अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हैं। हमने पूरी कोशिश, की, लेकिन दिल्ली की जनता को समझा नहीं सके। हमें उम्मीद है कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तरक्की करेगी।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं परिणाम स्वीकार करता हूं। हम कड़ी मेहनत करेंगे और अगले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगर ये चुनाव शिक्षा और विकास के मुद्दे पर होते तो शिक्षा मंत्री मतगणना के समय पिछड़ते नहीं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024