1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी केजरीवाल को बधाई

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी केजरीवाल को बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 12:58 pm IST

दिल्ली चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं ने पूरी तरह नाकार दिया है।

AAP Wins- India TV Hindi
Aam Aadmi Party (AAP) workers celebrate the party's success in Delhi Assembly polls, at the party office, at Andheri in Mumbai. Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं ने पूरी तरह नाकार दिया है। इस समय कांग्रेस पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है। इस बीच कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, "आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई। दिल्ली की जनता ने एकबार फिर आपकी टीम में विश्वास जताया है। आशा है कि आप शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाएंगे।आपको बहुत शुभकामनाएं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024