1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार की पार्टियों को दिल्ली ने नकारा! बहुत बड़े अंतर से हारे नीतीश, लालू और पासवान के उम्मीदवार

बिहार की पार्टियों को दिल्ली ने नकारा! बहुत बड़े अंतर से हारे नीतीश, लालू और पासवान के उम्मीदवार

 Written By: Yashveer Singh @yashveer_ji
 Published : Feb 11, 2020 07:21 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 07:21 pm IST

बिहार की तीनों बड़ी पार्टियां (JD(U), RJD और LJP) इस चुनाव में AAP की आंधी में कहीं ठहरती नहीं दिखाई दीं। कई सीटों पर तो RJD को एक हजार वोट नसीब नहीं हुए।

AAP Win- India TV Hindi
Delhi CM and AAP convenor Arvind Kejriwal (C) gestures during his address to supporters after party's victory in the State Assembly polls, at AAP office in New Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव परिणाम से लगभग पूरी तरह पर्दा हट चुका है। सूबे में एकबार फिर से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जिन्हें रिझाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही बिहार की पार्टियों से गठबंधन किया था, लेकिन बिहार की तीनों बड़ी पार्टियां (JD(U), RJD और LJP) इस चुनाव में AAP की आंधी में कहीं ठहरती नहीं दिखाई दीं।

दिल्ली चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी से हुए पैक्ट के तहत नीतीश कुमार की पार्टी JD(U) दो सीटों और रामविलास पासवान LJP एक सीट पर चुनाव लड़ी, वहीं लालू यादव की पार्टी RJD कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत चार सीटों पर चुनाव लड़ी। इन सभी सीटों पर तीनों पार्टियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। दिल्ली चुनाव में JD(U) बुराड़ी और संगम विहार सीट पर चुनाव लड़ी थी तो एलजेपी ने सीमापुरी सीट पर ताल ठोकी थी। कांग्रेस की सहयोगी राजद ने पालम, किरारी, बुराड़ी और उतम नगर सीट पर चुनाव लड़ा था।

बुराड़ी का चुनाव परिणाम

AAP - संजीव झा - 1,38,417 (विजेता)

RJD - प्रमोद त्यागी- 2256
JDU- शैलेंद कुमार- 50,593

इस सीट पर खबर लिखे जाने तक गिनती जारी थी। AAP के संजीव झा पिछले चुनाव में 67950 से जीते थे। बुराड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी न होने का असर इस बार साफ दिखाई दिया। संजीव जा ने यहां 87,824 वोटों से बढ़त बनाई हुआ है। गौर करने वाली बात यह रही कि यहां लालू यादव की पार्टी के प्रत्याशी को जनता ने 2500 से भी कम वोट दिए।

किराड़ी का चुनाव परिणाम
AAP- रितुराज झा- 86,312 (विजेता)
BJP- अनिल झा- 80,658
RJD- रियाज- 255

किराड़ी विधानसभा सीट पर RJD का प्रत्याशी था, जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया। हालांकि इस सीट पर भाजपा और आप में कड़ी टक्कर देखने को मिली और अंत में रितुराज झा 5 हजार वोटों से जीत गए।

संगम विहार का चुनाव परिणाम
AAP- दिनेश मोहनिया- 75,345 (विजेता)
JDU- शिव चरण गुप्ता- 32,823
Congress- पूनम आजाद- 2604

संगम विहार में JDU दूसरे नंबर पर रही। यहां शुरू से ही AAP ने बढ़त बना ली और अंत में 75 हजार 345 वोट लेकर दिनेश मोहनिया एकबार फिर विधायक चुने गए।

उत्तम नगर का चुनाव परिणाम
AAP- नरेश बाल्यान- 96,320 (विजेता)
BJP- कृष्ण गहलोत- 77,797
RJD- शक्ति कुमार विश्वोई- 364

उत्तम नगर सीट पर AAP ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा प्रत्याशी को भी अच्छे खासे वोट मिले। लेकिन RJD को जनता ने 500 वोट भी नहीं दिए। इस सीट पर खबर लिखे जाने तक गिनती जारी थी।

पालम का चुनाव परिणाम
AAP- भावना गौड़- 92,412 (विजेता)
BJP- विजय पंडित- 59,565
RJD - निर्मल कुमार सिंह- 547

इस सीट पर भी खबर लिखे जाने तक गिनती जारी थी। यहां भाजपा प्रत्याशी को भी 60 हजार वोट मिले। लेकिन RJD के निर्मल कुमार सिंह एक हजार वोटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

सीमापुरी का चुनाव परिणाम

AAP- राजेंद्र गौतम- 88080 (विजेता)
Congress- वीर सिंह - 7568
LJP- संत लाल- 32,284

दिल्ली की सीमापुरी (सुरक्षित सीट) पर भाजपा की सहयोगी एलजेपी दूसरे नंबर पर रही। यहां LJP के संतलाल 56,108 वोटों से चुनाव हार गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024