1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शुरू हुई माथापच्ची, 2-3 दिन में हो सकता है ऐलान

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शुरू हुई माथापच्ची, 2-3 दिन में हो सकता है ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 07:48 pm IST

अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली पड़ी हुई है

Delhi Pradesh Congress Committee President appointment on table, Leaders reaches 10 Janpath- India TV Hindi
Delhi Pradesh Congress Committee President appointment on table, Leaders reaches 10 Janpath

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए माथापच्ची शुरू हो गई है। गुरुवार को पार्टी के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको सहित दिल्ली कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ पहुंचे। 10 जनपथ पहुंचने वालों में अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन और सुभाष चोपड़ा शामिल थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद खाली पड़ा हुआ है। बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रभारी ने कहा कि अगले 2-3 दिन में नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।

अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली पड़ी हुई है, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सोनिया गांधी जल्दी ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती हैं और इसी पर विचार विमर्श के लिए गुरुवार को बैठक बुलाई गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी दिल्ली में युवा चेहरे पर दावं लगाना चाहती है और इस रेस में अरविंदर लवली और अजय माकन सबसे आगे चल रहे हैं, हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि अजय माकन अध्यक्ष पद के लिए ज्यादा इच्छुक नहीं लग रहे जबकि अरविंदर लवली कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापस आए हैं और उनके तथा अध्यक्ष पद की रेस में यह रोड़ा साबित हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024