1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव : आज शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, अमित शाह करेंगे रोड शो

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आज शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, अमित शाह करेंगे रोड शो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2020 08:13 am IST,  Updated : Feb 06, 2020 08:13 am IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। हालांकि, प्रत्याशियों के पास डोर-टू-डोर का विकल्प मौजूद रहेगा।

Delhi Vidhan Sabha Chunav- India TV Hindi
Delhi Vidhan Sabha Chunav

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। हालांकि, प्रत्याशियों के पास डोर-टू-डोर का विकल्प मौजूद रहेगा। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को चुनाव होने हैं। इससे पहले आज सभी दल आज चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। गृह मंत्री अमित शाह आखिरी दिन दिल्ली में पूरी ताकत झोंक देंगे। अमित शाह आज सुबह ग्यारह बजे नंद नगरी से रोड शो शुरू करेंगे। शाह आज कुल तीन रोड शो करेंगे। 

गुरुवार शाम को प्रचार थम जाने के बाद फिर कोई भी प्रत्याशी या पार्टी किसी भी तरह की चुनावी रैली, पदयात्रा, टीवी या सोशल मीडिया पर अपना चुनाव प्रचार नहीं कर सकती। इसका उल्लंघन करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए प्रत्याशी पर कार्रवाई की जा सकती है।

इस बार के चुनाव में वोटिंग के लिए एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 वोटर होंगे। इनमें 81 लाख पांच हजार 236 मेल और 66 लाख 80 हजार 277 वोटर फीमेल हैं। इनके अलावा 869 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सीईओ ने बताया कि 2688 पोलिंग लोकेशन पर 13 हजार 571 पोलिंग बूथ होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024