1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: गांधी नगर से भाजपा के अनिल कुमार 6000 से ज्‍यादा वोटों से जीते

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: गांधी नगर से भाजपा के अनिल कुमार 6000 से ज्‍यादा वोटों से जीते

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:11 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 07:11 pm IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: गांधी नगर से भाजपा के अनिल कुमार 6000 से ज्‍यादा वोटों से जीते

Gandhi Nagar- India TV Hindi
Gandhi Nagar

नई दिल्ली। गांधी नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार वाजपेयी ने अपनी सीट सुरक्षित बनाए रखी है। यहां अनिल कुमार ने 6079 वोटों से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार नवीन चौधरी को हरा दिया है। 2015 विधानसभा चुनाव में भी अनिल कुमार वाजपेयी ने यहां से 7482 वोटों से जीत हासिल की थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार गांधी नगर सीट पर 114507 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार वाजपेयी को 48824 यानी 42.64 प्रतिशत वोट मिले। दूसरी नंबर पर यहां आम आदमी पार्टी रही। आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार नवीन चौधरी को 42745 यानी 37.33 प्रतिशत वोट मिले। तीसरे नंबर पर यहां कांग्रेस रही। कांग्रेस उम्‍मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 21913 यानी 19.14 प्रतिशत वोट मिले।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: गांधी नगर से भाजपा के अनिल कुमार 6000 से ज्‍यादा वोटों से जीते
Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: गांधी नगर से भाजपा के अनिल कुमार 6000 से ज्‍यादा वोटों से जीते

2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अनिल कुमार बाजपेयी की जीत हुई थी। गांधीनगर विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में गांधीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को करीब 56 हजार वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 43434 वोट मिले ते और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 7782 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान गांधीनगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अनिल कुमार बाजपेयी की जीत हुई थी और उन्हें कुल 50946 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जितेंदर हराया था जिन्हें 43352 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024