1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Gandhi Nagar Voting Detail: दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा पर 62.42 प्रतिशत मतदान

Gandhi Nagar Voting Detail: दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा पर 62.42 प्रतिशत मतदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 11:33 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 09:34 pm IST

2015 के विधानसभा चुनाव में गांधी नगर विधानसभा सीट से 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और अरविंदर लवली सहित 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी

Delhi Election Live Update Gandhi Nagar Voting Detail: दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा पर 11 बजे तक 17.- India TV Hindi
Delhi Election Live Update Gandhi Nagar Voting Detail: दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा पर 11 बजे तक 17.32 प्रतिशत मतदान, 2015 के विधानसभा चुनाव में गांधी नगर विधानसभा सीट से 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और अरविंदर लवली सहित 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राजधानी की गांधी नगर विधानसभा सीट पर 62.42 फीसदी वोट डाले गए। गांधी नगर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार भी इस सीट से पिछली बार की तरह अपने पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को प्रत्याशी बनाया है, अरविंदर लवली दिल्ली में नगर निगम चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन बाद में फिर से कांग्रेस में ही आ गए थे। अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अनिल बाजपेयी को अपना प्रत्याशी बनाया है जो पिछली बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे और आम आदमी पार्टी ने इस बार नवीन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

2015 के विधानसभा चुनाव में गांधी नगर विधानसभा सीट से 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और अरविंदर लवली सहित 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में गांधी नगर सीट पर कुल 66.72 प्रतिशत मतदान हुआ था और 112111 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में गांधी नगर सीट से अनिल बाजपेयी की जीत हुई थी, उस समय वे आम आदमी पार्टी प्रत्याश थे और उन्हें 50976 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट से  भाजपा प्रत्याशी जीतेंद्र थे जिन्हें 43464 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024