1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: जंगपुरा से आप के प्रवीण कुमार ने 16 हजार से ज्‍यादा वोटों से हासिल की जीत

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: जंगपुरा से आप के प्रवीण कुमार ने 16 हजार से ज्‍यादा वोटों से हासिल की जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:13 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 06:37 pm IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: जंगपुरा से आप के प्रवीण कुमार ने 16 हजार से ज्‍यादा वोटों से हासिल की जीत

Jangpura- India TV Hindi
Jangpura

नई दिल्ली। जंगपुरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक प्रवीण कुमार ने एक बार फ‍िर जीत हासिल करने में सफलता पाई है। प्रवीण कुमार ने इस बार 16063 वोटों से जीत हासिल की है। 2015 विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार ने इस सीट पर 20450 वोटों से जीत हासिल की थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक जंगपुरा विधानसभा सीट पर इस बार कुल 88703 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार 50.88 प्रतिशत यानी 45133 वोट मिले। दूसरे स्‍थान पर भारतीय जनता पार्टी रही। भाजपा के उम्‍मीदवार इमप्रीत सिंह बख्‍शी को 32.77 प्रतिशत यानी 29070 वोट मिले। तीसरे स्‍थान पर कांग्रेस रही। कांग्रेस उम्‍मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह को 15.29 प्रतिशत शनी 13565 वोट मिले।

 

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: जंगपुरा से आप के प्रवीण कुमार ने 16 हजार से ज्‍यादा वोटों से हासि
Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: जंगपुरा से आप के प्रवीण कुमार ने 16 हजार से ज्‍यादा वोटों से हासिल की जीत

जंगपुरा विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को 41 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 24237 वोट मिले ते और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 16894 वोट मिले थे।
 
2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान गांधीनगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रवीण कुमार की जीत हुई थी और उन्हें कुल 43927 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनिंदर सिंह धीर को हराया था जिन्हें 23477 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024