1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा- EVM का रोना क्यों रो रही हैं आम आदमी पार्टी?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा- EVM का रोना क्यों रो रही हैं आम आदमी पार्टी?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 09:48 pm IST

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि हम तो यही बोल रहे हैं कि EVM का रोना क्यों रो रहे हो। मतलब AAP अगर जीत गई तो EVM ठीक है और अगर भाजपा जीत गई तो EVM खराब है।

Manoj Tiwari- India TV Hindi
Manoj Tiwari

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के EVM को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़े करने पर रविवार को कहा कि हम तो यही बोल रहे हैं कि EVM का रोना क्यों रो रहे हो। मतलब AAP अगर जीत गई तो EVM ठीक है और अगर भाजपा जीत गई तो EVM खराब है। उन्होनें कहा कि झारखंड में हम नहीं जीत पाए बीजेपी वाले तो हमने EVM को दोष दिया है क्या? अपने कर्मों को दोष दो।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि AAP वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं। उन्होनें कहा कि अभी से इनको EVM को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 7-7:30 बजे तक वोटिंग हुई। भाजपा 48+ सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024