1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Mehrauli Vidhan Sabha Chunav Result: महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के नरेश यादव जीते

Mehrauli Vidhan Sabha Chunav Result: महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के नरेश यादव जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:20 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 09:37 pm IST

Delhi Election Results 2020: महरौली विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नरेश यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।

Mehrauli Vidhansabha Seat- India TV Hindi
Mehrauli Vidhansabha Seat Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। महरौली विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नरेश यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। नरेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कुसुम खत्री को 18161 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। नरेश यादव को इस चुनाव में 62417 वोट मिले वहीं भारतीय जनता पार्टी की कुसुम खत्री को 44256 वोट। कांग्रेस के महेंद्र चौधरी 6952 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

Mehrauli Vidhan Sabha Chunav Result
Mehrauli Vidhan Sabha Chunav Result

पिछले चुनाव परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव (2015) में यहां आम आदमी पार्टी के नरेश यादव ने विजय हासिल की थी। नरेश यादव को यहां 58,125 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर महरौली में भाजपा की सरिता रहीं, उन्हें 41,174 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर सिंह को 12,065 वोट ही मिल सके। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में AAP को 67 सीटें हासिल हुईं थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही नसीब हुईं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

हालांकि महरौली विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा को बंपर बढ़त मिली थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान महरौली में भाजपा को 61,675 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 25,758 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 19,920 वोट मिले। महरौली में साल 2013 में भाजपा के प्रवेश वर्मा, साल 2008 में कांग्रेस के योगानंद शास्त्री विधायक चुने गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024