1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Election Results: मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से AAP के उम्मीदवार हाजी युनूस 20704 मतों से जीत

Delhi Election Results: मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से AAP के उम्मीदवार हाजी युनूस 20704 मतों से जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:25 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 04:32 pm IST

Delhi Election Results 2020:मुस्तफाबाद विधानसभा सीट आप के हाजी युनूस 11549 मतों से आगे चल रहे हैं।

Mustafabad constituency election result- India TV Hindi
Mustafabad constituency election result Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ रहे हैं। मुस्तफाबाद विधानसभा सीट आप के उम्मीदवार हाजी युनूस 20704 मतों से अपनी जीत दर्ज कर ली है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी जगदीश प्रधान की जीत हुई थी। 

दिल्‍ली विधानसभा का गठन पहली बार 7 मार्च, 1952 को हुआ था। उस समय इसके सदस्‍यों की संख्‍या 48 थी। हालांकि 1956 में राज्‍य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसाओं के क्रियान्‍वयन के बाद इसे केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया और मंत्रिपरिषद को खत्‍म कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा की जगह दिल्‍ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल ने ले ली। आखिरकार 1991 में काउंसिल की जगह दिल्‍ली विधानसभा ने ले ली।

पिछले विधानसभा चुनाव (2015) में यहां बीजेपी के जगदीश प्रधान ने विजय हासिल की थी। जगदीश प्रधान को यहां 58,388 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के हसन अहमद को कुल 52,357 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मो. यूनुस को कुल 10,674  वोट मिले थे। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में AAP को 67 सीटें हासिल हुईं थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही नसीब हुईं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

हालांकि मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा को बंपर बढ़त मिली थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 73501 वोट मिले थे। कांग्रेस को 69803 वोट मिले थे जबकि आम आदमी पार्टी को 17803 वोट हासिल हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024