1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कही ये बात

दिल्ली चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कही ये बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 06:56 pm IST

चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। राजधानी में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Prashant Kishore- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : FILE

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। राजधानी में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद जेडीयी नेता प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा, “11 फरवरी मंगलवार को लोगों की ताकत देखने के लिए तैयार हो जाइए।”

AAP अपने काम के आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सरकार के किए गए कार्यों के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 'सकारात्मक' अभियान चलाएगी। सोमवार शाम को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि पिछले पांच सालों में हमने बेहतर काम किया है तो आप हमें (आप) वोट दें।

साथ ही उन्होंने कहा ‘'हम एक सकारात्मक अभियान चलाएंगे, किसी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।'’ इससे पहले दिन में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चुनाव आप सरकार के कार्यों के आधार पर लड़ा जाएगा। चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव 8 फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024