1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Rajinder Nagar Voting Detail: राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 58 प्रतिशत मतदान

Rajinder Nagar Voting Detail: राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 58 प्रतिशत मतदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 11:46 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 08:54 pm IST

2015 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Rajinder Nagar Voting Detail- India TV Hindi
Rajinder Nagar Voting Detail Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राजधानी की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 58 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से राघव चड्ढा को प्रत्याशी बनाया है, लोकसभा चुनाव के दौरान राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दक्षिणी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने राजेंद्र नगर सीट से सरदार आर पी सिंह को उतारा है जबकि कांग्रेस ने रॉकी तुसीद पर दांव खेला है।

2015 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में राजेंद्र नगर सीट पर कुल 62.99 प्रतिशत मतदान हुआ था और 114435 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विजेंद्र गर्ग की जीत हुई थी, उन्हें 61354 वोट मिले थे, भारतीय जनता पार्टी के आर पी सिंह को 41303 वोट प्राप्त हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024