Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग का नोटिस, किया था भारत-पाकिस्तान वाला ट्वीट

भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग का नोटिस, किया था भारत-पाकिस्तान वाला ट्वीट

कपिल मिश्रा ने कल एक बयान में दिल्ली चुनावों को भारत बनाम पाकिस्तान करार दिया था। अब इस बयान पर चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को आड़े हाथों लिया है।

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 24, 2020 10:45 am IST, Updated : Jan 24, 2020 10:45 am IST
Kapil Mishra- India TV Hindi
Kapil Mishra

भारतीय जनता पार्टी के मॉडल टाउन से प्रत्याशी कपिल मिश्रा अपने एक ​ट्वीट से फंसते नजर आ रहे हैं। कपिल मिश्रा ने कल एक बयान में दिल्ली चुनावों को भारत बनाम पाकिस्तान करार दिया था। अब इस बयान पर चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को आड़े हाथों लिया है। रिटर्निंग आफिसर ने कपिल मिश्रा को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। 

बता दें कि दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं कपिल मिश्रा ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि, "8 फरवरी को राजधानी दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होना है। दिल्ली में कई स्थानों पर 'मिनी पाकिस्तान' बना दिए गए हैं। शाहीन बाग को विभिन्न स्थानों पर दोहराया जा रहा है। जब-जब पाकिस्तान खड़ा करने की कोशिश हुई है, तब-तब हिंदुस्तान खड़ा हुआ है।"

आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव में CAA का मुद्दा भी जोरों- शोरों से उठाया जा रहा है। एक तरफ जहां भाजपा इस कानून का समर्थन कर रही है, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस कानून का विरोध कर रही है। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले एक महीन से इस कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है, जहां विपक्षी दलों के नेता लगातार अपना समर्थन देने के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement