1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Election Results: रोहतास नगर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार जितेंदर महाजन 13241 मतों से जीते

Delhi Election Results: रोहतास नगर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार जितेंदर महाजन 13241 मतों से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:14 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 06:34 pm IST

Delhi Election Results 2020:रोहतास नगर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार जितेंदर महाजन ने 13241 मतों से जीत हासिल कर ली है

Rohtas Nagar Constituency Election Result- India TV Hindi
Rohtas Nagar Constituency Election Result

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ रहे हैं। रोहतास नगर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार जितेंदर महाजन ने 13241 मतों से जीत हासिल कर ली है।2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरिता सिंह की जीत हुई थी। रोहतास नगर विधानसभा सीट नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में रोहतास नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को 82 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को 29445 वोट मिले ते और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 17851 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान रोहतास नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरिता सिंह की जीत हुई थी और उन्हें कुल 62209 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र महाजन को हराया था जिन्हें 54335 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024