1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. शाहीन बाग का धरना अगर CAA को लेकर होता तो केंद्र का प्रतिनिधि वहां जरूर जाता: सुधांशु त्रिवेदी

शाहीन बाग का धरना अगर CAA को लेकर होता तो केंद्र का प्रतिनिधि वहां जरूर जाता: सुधांशु त्रिवेदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 03:50 pm IST

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि दिल्ली के शाहीन बाग में जो विरोध प्रदर्शन हो रहा है वह अगर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होता तो केंद्र सरकार का प्रतिनिधि वहां बात करने के लिए जरूर जाता

Shaheen bagh protest not on CAA says Sudhashu Trivedi- India TV Hindi
Shaheen bagh protest not on CAA says Sudhashu Trivedi Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि दिल्ली के शाहीन बाग में जो विरोध प्रदर्शन हो रहा है वह अगर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होता तो केंद्र सरकार का प्रतिनिधि वहां बात करने के लिए जरूर जाता। सुधांशु त्रिवेदी ने इंडिया के कार्यक्रम चुनाव मंच में यह बयान दिया। सुधांशु त्रिवेदी ने यह बयान आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के सवाल पर दिया।

इंडिया टीवी के कार्यक्रम चुनाव मंच में संजय सिंह ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन खत्म कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी या केंद्र सरकार के प्रतिनिधि बात करने क्यों नहीं जाते। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि शाहीन बाग में हो रहे आंदोलन में बात करने के लिए जाए। इसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि शाहीन बाग का प्रदर्शन अगर नागरिकता कानून (CAA) को लेकर होता तो वहां केंद्र सरकार का प्रतिनिधी जरूर जाता।

सुधांश त्रिवेदी ने कहा कि शाहीन बाग में कश्मीर की बात हो रही है, राम मंदिर की बात हो रही है, असम की बात हो रही है, हिंदुत्व की कब्र खुदने की बात हो रही है, अमित शाह से आजादी और पीएम मोदी से आजादी की बात हो रही है, यह सब सीएए तो नहीं है।

चुनाव मंच कार्यक्रम के दौरान जब आप नेता संजय सिंह से पूछा गया कि क्या उनके नेता शाहीन बाग इसलिए नहीं जाना चाहते कि कहीं चुनाव के दौरान मुस्लिम पार्टी का टैग न लग जाए तो इसके जबाव में संजय सिंह ने कहा कि आप हिंदू मुस्लिम पर बात क्यों करना चाहते हैं, आप विकास पर बात करिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024