1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Tughlakabad Vidhan Sabha Chunav Result: आम आदमी पार्टी के सही राम ने जीत दर्ज की, BJP के विक्रम बिधूड़ी को हराया

Tughlakabad Vidhan Sabha Chunav Result: आम आदमी पार्टी के सही राम ने जीत दर्ज की, BJP के विक्रम बिधूड़ी को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:31 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 10:03 pm IST

Delhi Election Results 2020: तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सही राम ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।

Tughlakabad विधानसभा सीट- India TV Hindi
Tughlakabad विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सही राम ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। सही राम ने भाजपा के प्रत्याशी विक्रम बिधूड़ी को 13758 वोट के अंतर से हराकर चुनाव जीत लिया है। सही राम को चुनाव में 58905 वोट मिले वहीं भाजपा के प्रत्याशी विक्रम बिधूड़ी को 45147 वोट। कांग्रेस के शुभम शर्मा को 1342 वोट मिले, वह तीसरे स्थान पर रहे।

Tughlakabad Vidhan Sabha Chunav Result
Tughlakabad Vidhan Sabha Chunav Result

पिछले चुनाव परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव (2015) में यहां आम आदमी पार्टी के सही राम ने जीत दर्ज की थी। सही राम को यहां 64,311 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर पालम में भाजपा के विक्रम बिधूड़ी रहे, उन्हें 30,610 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सचिन को4269 वोट ही मिल सके। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में AAP को 67 सीटें हासिल हुईं थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही नसीब हुईं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

हालांकि तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा को बंपर बढ़त मिली थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान तुगलकाबाद में भाजपा को 49666 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 33998 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 7405 वोट मिले। तुगलकाबाद में साल 2013, साल 2008 और साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी के रमेश बिधूड़ी को सफलता मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024