1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा: पूर्व सीएम हुड्डा के बगावती तेवर, 370 हटने का समर्थन, बोले 'रास्ते से भटक गई है कांग्रेस पार्टी'

हरियाणा: पूर्व सीएम हुड्डा के बगावती तेवर, 370 हटने का समर्थन, बोले 'रास्ते से भटक गई है कांग्रेस पार्टी'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2019 07:37 am IST,  Updated : Aug 19, 2019 07:41 am IST

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने रोहतक की रैली कहा कि कांग्रेस पार्टी रास्ते से भटक गई है।

Bhupinder Singh Hooda- India TV Hindi
Bhupinder Singh Hooda Image Source : TWITTER/@ANI

हरियाणा कांग्रेस में बड़ी बगावत की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने रोहतक की रैली कहा कि कांग्रेस पार्टी रास्ते से भटक गई है। अब ये पुरानी कांग्रेस नहीं रही।  भूपेंद्र हुड्डा ने जम्‍मू कश्‍मीर से धारा 370 हटाने का भी समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि मैं देशभक्त परिवार में पैदा हुआ हूं। देशहित और राष्ट्रहित से समझौता नहीं कर सकता। 

वहीं भूपेंद्र हुड्डा की बगावत से कांग्रेस सकते में है। राज्‍य में इसी साल चुनाव होने हैं, इससे पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री की बगावत ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा हमारे मत अलग हो सकते हैं लेकिन किसी को पार्टी का सिद्धांत बदलने की जरूरत नहीं। 

370 हटाने के समर्थन में हुड्डा 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के रोहतक में महापरिवर्तन रैली की इस रैली में 370 हटाए जाने पर मोदी सरकार के फैसले का खुलकर समर्थन किया  साथ ही  अपनी पार्टी यानी कांग्रेस पर निशाना भी साधा। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पहले वाली पार्टी नहीं रही। 

मंच पर नहीं थी राहुल सोनिया की फोटो 

हुड्डा की इस रैली में राज्य के दर्जन भर कांग्रेसी विधायक और कई कांग्रेसी नेता तो मौजूद थे लेकिन रैली के मंच पर कहीं भी सोनिया और राहुल गांधी की फोटो नहीं थीं। हालांकि रैली के मंच से हुड्डा ने खुद को कांग्रेस का CM उम्मीदवार भी घोषित कर दिया लेकिन इस रैली से ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस से नाराज चल रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस आलाकमान के सामने अपने कुछ मांगे रखी हैं। अगर वो मांगे पूरी नहीं होती तो हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हुड्डा अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान भी कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024