1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. शराब छोड़ने पर ही मिलेगा हरियाणा कांग्रेस की तरफ से विधायकी का टिकट?

शराब छोड़ने पर ही मिलेगा हरियाणा कांग्रेस की तरफ से विधायकी का टिकट?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 05:36 pm IST

गुरुवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता कुमारी शैलजा ने अपने ट्वीटर हेंडल से जो फॉर्म और घोषणा पर शेयर किए हैं उनमें यह जानकारी लिखी हुई है।

Declare himself Non Alcoholic and get eligible for congress ticket - India TV Hindi
Declare himself Non Alcoholic and get eligible for congress ticket 

नई दिल्ली। हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी सदस्य उन लोगों से आवेदन मांगे हैं जो पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसके लिए एक आवेदन फार्म जारी किया गया है। साथ में पार्टी ने राज्य में पार्टी सदस्य बनने के लिए भी एक फॉर्म भी जारी किया है। इन दोनो फार्म के साथ एक घोषणा पत्र भी है जिसमें कुछ शर्तें लिखी गई हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वाले या टिकट के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति या महिला को घोषणा करनी होगी कि वह खुद को मादक पेय या नशीले पदार्थों से दूर रखता या रखती है। यानि उसका शराब पीना मना है। गुरुवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता कुमारी शैलजा ने अपने ट्वीटर हेंडल से जो फॉर्म और घोषणा पर शेयर किए हैं उनमें यह जानकारी लिखी हुई है।

Declare himself Non Alcoholic and get eligible for congress ticket
Image Source : INDIA TVDeclare himself Non Alcoholic and get eligible for congress ticket 

घोषणा पत्र में कई और भी शर्तें हैं, जिनमें सदस्य या आवेदक को घोषित करना होगा कि वह प्रमाणित खादी पहनने का आदी है, सामाजिक भेदभाव नहीं करता हो या करती हो, जायदाद की कानूनी तौर पर निर्धारित सीमा से अधिक जायदाद न हो, जनतंत्र के सिद्धांतों में विश्वास रखता हो, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की स्वीकृत पत्रिका का नियमित ग्राहक बनूंगा, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्धारित शर्तों और बनाए गए नियमों का पालन करने की घोषणा भी करनी होगी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024