Faridabad NIT Vidhan Sabha chunav Results: हरियाणा की फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक रहा। यहां कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा 3242 वोटों के अंतर से जीत गए हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के नागेंद्र भड़ाना हार गए। यहां जेजेपी के टिकट पर तेजपाल चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे, वहीं आईएनएलडी ने जगजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा था।
Related Stories
2014 में फरीदाबाद एनआईटी सीट पर आईएनएलडी के नागेंद्र भड़ाना ने 45,740 वोटों के साथ चुनाव जीता था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार शिवचरण लाल शर्मा को 2,914 वोटों से हराया था। शिवचरण लाल शर्मा को कुल 42,826 वोट मिले थे। वहीं इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार यशवीर सिंह 35,760 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।