Ferozepur Jhirka Vidhan Sabha Chunav Results: हरियाणा के फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मामन खान जीत गए हैं। खान ने भारतीय जनता पार्टी के नसीम अहमद को 37004 वोटों से हराया है।
Related Stories
यहां जननायक जनता पार्टी (JJP) से अमन अहमद चुनाव मैदान में थे तो वहीं इनेलो के टिकट पर अयूब एडवोकेट चुनाव लड़ रहे थे। बता दें कि इंडियन लोक दल के नसीम अहमद ने 2014 के विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट 3 हजार 245 वोटों के अंतर से जीती। उपविजेता मामन खान को 37 हजार 075 वोट से संतोष करना पड़ा था।