1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा: क्या कांग्रेस से नाराज हैं हुड्डा? बोले– ये वो कांग्रेस नहीं, जो पहले हुआ करती थी

हरियाणा: क्या कांग्रेस से नाराज हैं हुड्डा? बोले– ये वो कांग्रेस नहीं, जो पहले हुआ करती थी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2019 05:46 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 10:11 pm IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में एक जनसभा में अपनी पार्टी से खुले आम नाराजगी जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, "मेरी पार्टी ने अपना रास्ता खो दिया है, यह वो कांग्रेस नहीं है जो पहले हुआ करती थी। जब देशभक्ति और स्वाभिमान की बात आती है, तो मैं किसी के साथ समझौता नहीं करूंगा।”

भूपेंद्र सिंह हुड्डा...- India TV Hindi
भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- ये वो कांग्रेस नहीं, जो पहले हुआ करती थी Image Source : PTI

रोहतक। पूरे देश में कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और सूबे को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के फैसले के बाद तो कांग्रेस पार्टी से अलग-अलग सुर सामने आ रह हैं। अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में एक जनसभा में इस मुद्दे को लेकर अपनी पार्टी से खुले आम नाराजगी जाहिर कर दी।

हुड्डा बोले – उसूलों पर जहां आंच आए, वहां टकरना जरूरी है

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में कहा, “मैं एक देशभक्त परिवार में पैदा हुआ, जो अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय का विरोध करते हैं, मैं उन्हें कहना चहता हूं “उसूलों पर जहां आंच आए, वहां टकराना जरूरी है, जो जिंदा है तो जिंदा दिखना जरूरी है।”

हुड्डा ने आगे कहा, “जब सरकार कुछ सही करती है, तो मैं उनका समर्थन करता हूं। मेरे कई सहयोगियों ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले का विरोध किया, मेरी पार्टी ने अपना रास्ता खो दिया है, यह वो कांग्रेस नहीं है जो पहले हुआ करती थी। जब देशभक्ति और स्वाभिमान की बात आती है, तो मैं किसी के साथ समझौता नहीं करूंगा।”

मनोहर लाल खट्टर सरकार से किया सवाल

हुड्डा ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार से कहा, “मैं अनुच्छेद 370 हटाने के सरकार के निर्णय का समर्थन करता हूं, लेकिन हरियाणा सरकार को यह बताना चाहता हूं कि आपको अपने पांच साल के काम का हिसाब देना होगा, इस निर्णय के पीछे छुपने की जरूरत नही है। हरियाणा से हमारे भाई कश्मीर में सैनिक के तौर पर तैनात हैं, इसलिए मैंने इस निर्णय का समर्थन किया है।”

हरियाणा के लोगों से किया बड़ा वादा

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर सूबे में उनकी सरकार बनती है तो वो आंध्र प्रदेश जैसा कानून बनाएंगे ताकि हरियाणा के लोगों को 75 फीसदी नौकरियां दी जा सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024