1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 LIVE Updates : हूडा ने रोहतक में किया हवन, टिकटॉक स्‍टार सोनाली ने किया जीत का दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 LIVE Updates : हूडा ने रोहतक में किया हवन, टिकटॉक स्‍टार सोनाली ने किया जीत का दावा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Oct 04, 2019 08:58 pm IST

हरियाणा में चुनावी दंगल की शुरुआत हो चुकी है। 90 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

BS Hooda- India TV Hindi
BS Hooda

हरियाणा में चुनावी दंगल की शुरुआत हो चुकी है। 90 सदस्‍यों वाली विधानसभा के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। आंतरिक कलह के बीच कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता भूपिंदर सिंह हूडा आज रोहतक की गढ़ी सांपला-किलोई सीट से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह हूडा ने रोहतक में अपने परिवार के साथ हवन किया। 

बता दें टिकट बंटवारे में हूडा का दबदबा साफ दिखाई दिया है। हूडा अपने खेमे के करीब 60 नेताओं को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे हैं। जिसके चलते हरियाणा कांग्रेस अध्‍यक्ष अशोक तंवर ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले तंवर दिल्‍ली में सोनिया गांधी के बंगले के बाहर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब देखना होगा कि पहले से ही भाजपा के सामने कमजोर दिख रही कांग्रेस आपसी मनमुटाव के साथ कितनी चुनौती पेश कर पाती है।

Haryana Assembly Election 2019 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    टिकटॉक स्‍टार सोनाली फोगाट ने किया जीत का दावा

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    पर्चा भरने से पहले हूडा ने किया हवन

    कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता भूपिंदर सिंह हूडा आज रोहतक की गढ़ी सांपला-किलोई सीट से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह हूडा ने रोहतक में अपने परिवार के साथ हवन किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024