1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 LIVE Updates: कुमारी शैलजा ने कहा, सत्ता में आई तो गरीबों-किसानों का कर्ज माफ करेगी कांग्रेस

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 LIVE Updates: कुमारी शैलजा ने कहा, सत्ता में आई तो गरीबों-किसानों का कर्ज माफ करेगी कांग्रेस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Oct 07, 2019 08:34 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला समेत दमाम दिग्गज इस बार हरियाणा के चुनावी दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में हैं।

Haryana Assembly Election Live Updates | India TV- India TV Hindi
Haryana Assembly Election Live Updates | India TV

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला समेत दमाम दिग्गज इस बार हरियाणा के चुनावी दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में हैं। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल भी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं। इतने कद्दावर नेता जब चुनावी अखाड़े में उतरेंगे तो खबरें भी भरपूर आएंगी, इसलिए हरियाणा विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Haryana Assembly Election 2019 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल जैन ने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यधिक लोकप्रियता और केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों के बलबूते मिलेगी।

  • 10:01 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने कहा है कि राज्य में सत्ता में आने पर कांग्रेस गरीबों और किसानों का कर्ज माफ करेगी।

  • 10:01 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया है क्योंकि इसके लिए देश हमेशा सर्वोपरि है जबकि कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार से आगे नहीं सोच सकती है। 

  • 10:01 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    टिकट न मिलने से नाराज रेवाड़ी के मौजूदा विधायक के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने और गुड़गांव विधायक के अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी प्रत्याशियों की खातिर वे लोग अपना नामांकन वापस ले लें।

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के दो बेटे कुलदीप विश्नोई और चन्द्र मोहन आदमपुर और पंचकुला से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के पुत्र 75 वर्षीय रणबीर सिंह महेन्द्र कांग्रेस के टिकट पर भदरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बंसी लाल की बहू किरण चौधरी तोशाम सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    देवी लाल के पुत्र जगदीश चौटाला के पुत्र आदित्य सिंह चौटाला डबवाली सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। चौधरी देवी लाल के पुत्र 73 वर्षीय रंजीत सिंह चौटाला कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद रानिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अन्य दो लाल परिवारों के पांच सदस्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दुष्यंत की मां नैना चौटाला बाढड़ा सीट से जेजेपी की प्रत्याशी हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में अजय सिंह चौटाला की पत्नी नैना डबवाली सीट से इनेलो के टिकट पर जीती थीं। इनेलो नेता और मौजूदा विधायक अभय सिंह चौटाला एलनाबाद से मैदान में हैं। अजय और अभय पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पुत्र और देवी लाल के प्रपौत्र हैं।

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हिसार से पूर्व सांसद दुष्यंत जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रत्याशी हैं। जेजेपी का गठन चौटाला परिवार में फूट पड़ने के बाद इंडियन नेशनल लोक दल से अलग होकर 2018 में हुआ। दुष्यंत चौधरी देवी लाल के प्रपौत्र हैं। चौटाला परिवार के दो सदस्य जेजेपी के प्रत्याशी हैं जबकि दो अन्य इनेलो और भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में हैं। एक अन्य सदस्य निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। 

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पंजाब से अलग कर 1966 में हरियाणा का गठन किया गया था। पूर्व उपप्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल के परिवार से 31 वर्षीय दुष्यंत चौटाला ऊंचाना कलां से पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह की पत्नी और मौजूदा विधायक प्रेम लता के खिलाफ मैदान में हैं। 

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा के गठन के बाद लगभग तीन दशक तक प्रदेश के शासन पर चौधरी देवी लाल, बंसी लाल और भजन लाल का दबदबा रहा। इस बार के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर तीनों लाल परिवार अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में हैं जिसमें पिछले 15 सालों में कमी आई है। इसी के तहत उनके परिवार के 10 सदस्य चुनाव मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024