1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. महा EXIT Poll: हरियाणा में बीजेपी को मिल सकती है बड़ी जीत, 90 में से 73 सोटों पर जीत संभव

महा EXIT Poll: हरियाणा में बीजेपी को मिल सकती है बड़ी जीत, 90 में से 73 सोटों पर जीत संभव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 07:15 pm IST

मोदी 2.0 की पहली चुनावी परीक्षा आज पूरी हो गई। इस परीक्षा का परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा लेकिन परिणाम से पहले जो रूझान सामने आ रहे हैं...

haryana assembly poll- India TV Hindi
haryana assembly poll

नई दिल्ली: मोदी 2.0 की पहली चुनावी परीक्षा आज पूरी हो गई। इस परीक्षा का परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा। रुझान किसके पक्ष में हैं, कौन बाजी मारता दिख रहा है? हरियाणा का रण बांकुरा कौन बनेगा? इन सब सवालों का जवाब आपको कुछ पल के बाद एक एक करके मिलते जाएंगे। शाम 6 बजे हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग थम गई है। हरियाणा में आज 62 फीसदी वोटिंग हुई। बता दें कि 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 76.13 फीसदी वोटिंग हुई थी। हरियाणा के राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत का फैसला ईवीएम में फैसला बंद हो गया है और अब इंतजार है 24 अक्टूबर का पर उससे पहले सवाल यही कि...क्या हरियाणा में मनोहर लाल दूसरी बार करेंगे कमाल? देखें हरियाणा का एग्जिट पोल-

मुख्य अपडेट:

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों के लिए पहले एग्जिट पोल में  बीजेपी को 75 सीटें, कांग्रेस को 10 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती है।

Haryana Exit Poll
Image Source : INDIATVHaryana Exit Poll 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों के लिए दूसरे एग्जिट पोल में  बीजेपी को 71 सीटें, कांग्रेस को 11 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती है।

Haryana Exit Poll
Image Source : INDIATVHaryana Exit Poll

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों के लिए महा एग्जिट पोल में  बीजेपी को 73 सीटें, कांग्रेस को 10 और अन्य को 7 सीटें मिल सकती है।

Haryana Exit Poll
Image Source : INDIATVHaryana Exit Poll

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024