1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Haryana Vidhansabha Election: हरियाणा में मतदान समाप्त, 65 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला

Haryana Vidhansabha Election: हरियाणा में मतदान समाप्त, 65 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2019 07:31 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 07:31 pm IST

चुनाव आयोग के अनुसार शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 65 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनाव में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Haryana Vidhan Sabha- India TV Hindi
Voters stand in a queue and show their voting cards as they wait to cast their votes at a polling station for the Haryana Assembly elections, at Badkal in Faridabad. Image Source : PTI

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हुआ और शाम छह बजे समाप्त हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 65 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनाव में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं इस साल के लोकसभा चुनाव में राज्य के 70.36 फीसदी लोगों ने वोट डाले। राज्य में 105 महिलाओं समेत 1169 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में सत्ता वापसी की कोशिश में लगी है और उसने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस समय राज्य विधानसभा में भाजपा की 48 सीटें हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 19578 मतदान केंद्र बनाये गये जिनमें 13837 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024