Jhajjar Vidhan Sabha chunav Results: हरियाणा के झज्जर जिले में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। झज्जर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की गीता भुक्कल ने जीत दर्ज की है। गीता भुक्कल ने भाजपा के राकेश कुमार को 14999 वोटों के अंतर से हराया है।
Related Stories
इस बार झज्जर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 9 उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन यहां बाजी कांग्रेस ने मारी है। यहां इनेलो से जोगेंद्र सिंह और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से नसीब ने चुनाव मैदान में हाथ आजमाया था। 2014 विधानसभा चुनाव में झज्जर सीट से कांग्रेस के गीता भुक्कल ने 51697 वोट हासिल करके जीत दर्ज की थी जबकि, दूसरे नंबर पर रहे इनेलो के साधु राम को 25113 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर बीजेपी के दरियो सिंह रहे थे।