1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Kalanwali Vidhan Sabha Results: कांग्रेस के शीशपाल सिंह ने 19243 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

Kalanwali Vidhan Sabha Results: कांग्रेस के शीशपाल सिंह ने 19243 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 07:17 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 06:53 pm IST

वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है और कांग्रेस के शीशपाल सिंह ने 19243 वोटों से जीत दर्ज की है।

Kalanwali assembly election results- India TV Hindi
Kalanwali assembly election results Image Source : INDIA TV

कालांवाली: अनुसुचित जाति के रिजर्व कालांवाली विधानसभा सीट पर 1 लाख 77 हजार 723 मतदाता थे। इस सीट पर भाजपा ने बालकौर सिंह को टिकट दिया था, वो पिछली बार अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे। कांग्रेस ने यहां शीशपाल सिंह, अकाली दल ने राजिंदर सिंह, जेजेपी ने निर्मल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है और कांग्रेस के शीशपाल सिंह ने 19243 वोटों से जीत दर्ज की है।

साल 2014 में इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में यहां अकाली दल के प्रत्याशी बालकौर सिंह ने कांग्रेस के शीशपाल को हराया था। पिछले चुनाव में यह यहां अकाली और भाजपा का गठबंधन था और बालकौर सिंह 53 हजार 937 जबकि शीशपाल सिंह को 41 हजार 147 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024