1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. क्या हरियाणा के चौथे ‘लाल’ हैं मनोहर लाल? जानिए इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में क्या बोले

क्या हरियाणा के चौथे ‘लाल’ हैं मनोहर लाल? जानिए इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में क्या बोले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 11:44 pm IST

इस बार हरियाणा विधानसभा के चुनावों में हरियाणा के चौथे लाल यानि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की चर्चा ज्यादा है

Manohar Lal Khattar in Aap Ki Adalat - India TV Hindi
Manohar Lal Khattar in Aap Ki Adalat  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। हरियाणा की राजनीति की जब भी बात होती है तो हरियाणा के 3 ‘लाल’ का जिक्र छिड़ ही जाता है। लेकिन इस बार हरियाणा विधानसभा के चुनावों में  हरियाणा के चौथे लाल यानि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की चर्चा ज्यादा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस हफ्ते इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’  में भी हरियाणा की राजनीति और हरियाणा के 3 लाल पर अपनी बात रखी।

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने ‘आप की अदालत’ कार्यक्रम में मनोहर लाल खट्टर से पूछा कि हरियाणा में 3 लाल थे जिनका प्रभुत्व रहा, देवीलाल, बंसी  लाल, भजन लाल, उसके बाद उन तीन लालों के लाल, अब लोग पूछते हैं कि 5 साल से ये नए लाल कहां से आ गए?

इस सवाल के जवाब में मनोहर लाल खट्टर ने कहा ‘‘अब इसके नाते तो मुझे भी माता-पिता ने मनोहर लाल का नाम दिया है, अब आगे के लालों की जहां तक बात है,  मेरे ये हरियाणा के ढाई करोड़ लोग मेरे लाल हैं।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ का पूरा शो शनिवार रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। मनोहर लाल खट्टर  ने ‘आप की अदालत’ कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024