Panipat Rural Vidhan Sabha Chunav Results: हरियाणा की पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महिपाल ढांढा ने जीत दर्ज की है। इस वीआईपी सीट पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने देवेंद्र कादियान दूसरे नंबर पर रहे।
Related Stories
यहां कांग्रेस ने ओपी जैन, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने कुलदीप राठी को अपना प्रत्याशी बनाया था। 2014 में पानीपत ग्रामीण सीट पर भाजपा के महिपाल ढांढा ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। महिपाल ढांढा को 62074 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार धारा सिंह रावल को 25942 वोट मिले थे। ढांडा ने 36132 वोटों से जीत प्राप्त की थी। 2014 में पानीपत ग्रामीण सीट पर तीसरे नंबर पर इनेलो के प्रत्याशी निशान सिंह मलिक रहे जिन्हें 23804 वोट मिले थे। जबकि चौथे नंबर पर कांग्रेस के खुशीराम जगलान रहे थे जिन्हें 15247 वोट मिले थे।