Rohtak Vidhan Sabha chunav Results: हरियाणा के रोहतक जिले की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भारत भूषण बतरा ने जीत दर्ज की है। भारत भूषण बतरा ने बीजेपी प्रत्याशी मनीष ग्रोवर को 2735 वोटों से हराया है।
Related Stories
2014 के विधानसभा चुनाव में रोहतक सीट पर बीजेपी के मनीष ग्रोवर ने 57,718 वोट हासिल कर विधायक चुने गए थे जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भारत भूषण बतरा थे, जिन्हें 46,586 वोट मिले थे और तीसरे नंबर रहे इनेलो के राज कुमार शर्मा को महज 3954 वोट मिले थे।