1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. बोकारो विधानसभा चुनाव: 16 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार BJP ने मारी थी बाजी

बोकारो विधानसभा चुनाव: 16 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार BJP ने मारी थी बाजी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2019 10:11 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 10:27 pm IST

झारखंड की बोकारो विधानसभा सीट पर 16 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में अहम स्थान रखती है।

Jharkhand Assembly elections- India TV Hindi
Jharkhand Assembly elections

रांची। झारखंड की बोकारो विधानसभा सीट पर 16 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है।  यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में अहम स्थान रखती है। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिन 15 सीटों पर मतदान होगा उनमें बोकारो विधानसभा भी शामिल है। 2014 में इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी जबकि 2009 में जेवीएम और 2005 में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार देखना होगा कि बोकारो विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ बोकारो विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बोकारो विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिरंची नारायण ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 114321 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार समरेश सिंह को 72643 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर जोवीएम के प्रत्याशी समरेश सिंह ने बाजी मारी थी जबकि 2005 में कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद इजरैल अंसारी की जीत हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024