Jharkhand Election Results: गोमिया विधानसभा सीट से AJSU प्रत्याशी लंबोदर महतो ने चुनाव जीत लिया है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, लंबोदर महतो ने 10937 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 71859 वोट मिले हैं जबकि उनकी निकटम प्रतिद्वंदी रही JMM की बबिता देवी को 60922 वोट मिले। इनके अलावा गोमिया विधानसभा सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही। BJP प्रत्याशी लक्ष्मण कुमार को कुल 17990 ही वोट मिले।
Related Stories
बता दें कि 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में गोमिया विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार योगेंद्र प्रसाद ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 97799 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के माधवलाल सिंह को 37514 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार माधव लाल सिंह को जीत हासिल हुई थी जबकि वर्ष 2005 में बीजेपी के छट्टू राम महतो को इस सीट पर सफलता मिली थी।