1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशियन गेम्स 2026 में अलग से होटल नहीं लेगी टीम इंडिया, BCCI ने प्लेयर्स के ठहरने की व्यवस्था पर दिया अपडेट

एशियन गेम्स 2026 में अलग से होटल नहीं लेगी टीम इंडिया, BCCI ने प्लेयर्स के ठहरने की व्यवस्था पर दिया अपडेट

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 09, 2026 07:26 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 07:26 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है, जिसमें वहां पर प्लेयर्स के ठहरने को लेकर की गई व्यवस्था को लेकर बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी तय आवास में ही ठहरेंगे।

Shreyas Iyer And Ishan Kishan- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन। Image Source : AP

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होगी जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। भारत की महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से पहले ही स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है। वहीं एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर चल रही कशमकश की स्थिति को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने दिए बयान से खत्म कर दी जिसमें उन्होंने यह साफ किया की टीम इंडिया के खिलाड़ी आयोजन समिति की ओर से तय किए गए आवास में ही ठहरेंगे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया कि आइची-नागोया में बेहतर होटलों की कमी के कारण क्रिकेटरों के ठहरने को लेकर सवाल उठे थे लेकिन आवास को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है जिसमें बीसीसीआई और खिलाड़ी मौजूदा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

हम देख रहे हैं कि खिलाड़ियों को किस तरह का आवास दिया जा रहा

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के विदाई समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिए अपने बयान में कहा कि आयोजक जो सुविधा दे रहे हैं, हम वहीं ठहरेंगे। हम लगातार यह देख रहे हैं कि खिलाड़ियों को किस तरह का आवास दिया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। निश्चित तौर पर यह पांच सितारा नहीं है लेकिन अच्छा और आरामदायक आवास है। ठहरने के लिए जो आवास तय किए गये हैं, उसकी तस्वीरें और वीडियो हमने मंगवाए हैं। खिलाड़ी वहीं ठहरेंगे क्योंकि दूसरा विकल्प ओसाका या टोक्यो में ठहराने का था, जो इवेंट स्थल से काफी दूर है।

टीम इंडिया 20 सितंबर को होगी टोक्यो के लिए रवाना

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 20 सितंबर टोक्यो के लिए रवाना हो जाएगी, जिसमें उसे वहां पर 22 सितंबर को जापान की टीम के साथ एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलना है। वहीं बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी कमरों को साझा नहीं करेंगे बल्कि अलग-अलग कमरों में ठहरेंगे। बता दें कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलना है जो क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें

 

एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, जानिए भारत की किससे होगी टक्कर?

ब्लू जर्सी में लौटेगी भारतीय हॉकी टीम, एशियन गेम्स 2026 में नहीं दिखेगा नारंगी रंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल