1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Ichagarh Vidhan sabha Chunav: ईचागढ़ विधानसभा सीट पर JMM की सविता महतो ने दर्ज की जीत

Ichagarh Vidhan sabha Chunav: ईचागढ़ विधानसभा सीट पर JMM की सविता महतो ने दर्ज की जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:22 am IST,  Updated : Dec 24, 2019 02:11 pm IST

Ichagarh Vidhan sabha Chunav:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सविता महतो ने ईचागढ़ विधानसभा सीट पर 18710 वोटों से जीत दर्ज की। सविता महतो ने आजसू पार्टी के हरेलाल महतो को 18710 वोटों से हराया। सविता महतो को 57546 वोट मिले और हरेलाल महतो को 38836 वोट मिले।

Ichagarh Assembly Election Results- India TV Hindi
Ichagarh Assembly Election Results

Ichagarh Vidhan sabha Chunav​: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सविता महतो ने ईचागढ़ विधानसभा सीट पर 18710 वोटों से जीत दर्ज की। सविता महतो ने आजसू पार्टी के हरेलाल महतो को 18710 वोटों से हराया। सविता महतो को 57546 वोट मिले और हरेलाल महतो को 38836 वोट मिले। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी के बीच था। चुनाव में भाजपा के मुकाबले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे थे। भाजपा ने इस बार साधु चरण महतो को मैदान में उतारा था जबकि जेएमएम ने सविता महतो पर दांव खेला था। बीजेपी के साधु चरण महतो तीसरे स्थान पर चले गए।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में इचागढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साधु चरण महतो ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 75634 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम की सविता महतो को 42250 मतों से हराया था। सविता महतो को 33384 वोट मिले थे। 2009 में इस सीट पर जेवीएम (JVM) के अरविंद कुमार सिंह ने बाजी मारी थी जबकि 2005 में इस सीट पर जेएमएम प्रत्याशी सुधीर महतो की जीत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024