1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. जनता दल (यू) ने झारखंड के लिए ‘‘ट्रैक्टर पर बैठे किसान’’ का चुनाव चिह्न मांगा

जनता दल (यू) ने झारखंड के लिए ‘‘ट्रैक्टर पर बैठे किसान’’ का चुनाव चिह्न मांगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 07:50 pm IST

जनता दल (यूनाइटेड) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की आपत्ति पर राज्य में ‘तीर’ का अपना चुनाव चिह्न वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव आयोग से ‘‘ट्रैक्टर पर बैठे किसान’’ का चुनाव चिह्न मांगा है। 

Nitish Kumar- India TV Hindi
जनता दल (यू) ने झारखंड के लिए ‘‘ट्रैक्टर पर बैठे किसान’’ का चुनाव चिह्न मांगा Image Source : TWITTER

रांची। जनता दल (यूनाइटेड) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की आपत्ति पर राज्य में ‘तीर’ का अपना चुनाव चिह्न वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव आयोग से ‘‘ट्रैक्टर पर बैठे किसान’’ का चुनाव चिह्न मांगा है। जनता दल (यू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने शुक्रवार को यहां कहा कि चुनाव आयोग से झारखंड के लिए उनकी पार्टी ने यह नया चुनाव चिह्न मांगा है।

मुर्मू ने एक बार फिर से जदयू का चुनाव चिह्न राज्य में जब्त किये जाने की मांग करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह बदले की कार्रवाई के तहत झामुमो ने किया है। इस वर्ष जून में चुनाव आयोग ने बिहार में जदयू की शिकायत पर झामुमो का तीर-धनुष का चुनाव चिह्न जब्त कर लिया था और उसी के बदले में झामुमो ने जदयू के खिलाफ चुनाव आयोग में ऐसी ही शिकायत झारखंड के लिए की थी।

सालखन मुर्मू मुर्मू ने बताया कि राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों के लिहाज से विश्वास भरने के लिए पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को रांची का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव जदयू अपने बूते पर अकेले लड़ेगी। झारखंड में इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024